वार्ड पार्षद चचेरा ससुर ने उसकी अश्लील वीडियों दिखा बहू के साथ किया दुष्कर्म
रिश्ते को शर्मसार करने वाली मामला प्रकाश में आई हैं। घटना बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद ससुर पर चचेरी बहू ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के द्वारा थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की मांग की है। पीड़ित महिल ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

केटी न्यूज/ पटना
रिश्ते को शर्मसार करने वाली मामला प्रकाश में आई हैं। घटना बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद ससुर पर चचेरी बहू ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के द्वारा थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की मांग की है। पीड़ित महिल ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पुलिस को दिये आवेदन में कहा गया है कि नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद सर्वेश वर्मा पर चचेरी बहू का आरोप है कि ससुर ने बहू को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। वार्ड पार्षद ने अश्लील विडियो दिखाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया है।
जिसके बाद महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद वार्ड पार्षद ससुर सर्वेश वर्मा ने बहू को धमकाया कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने महिला एव पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। उसने बताया कि सर्वेश वर्मा ने वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और फिर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के द्वारा आवेदन में वार्ड पार्षद ससुर समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर किया है। वहीं पीड़िता पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले वह एक लड़के से वीडियो कॉल से बातचीत करती थी। जिसका उस लड़के ने कुछ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
वार्ड पार्षद के हाथ वो वीडियो लग गया, जिसका उसने गलत फायदा उठाया और जबरन दुष्कर्म किया। 13 मई को दोपहर करीब 12 बजे पति के नहीं रहने पर वार्ड पार्षद घर में घुस गया और डरा धमकाकर संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जिसका पीड़िता ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है। वहीं पुलिस आरोपी वार्ड पार्षद व अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।