सैनिक शौर्य पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष चुटकी भर सिंदूर की कीमत बीर जवानों ने बता दी 23 मिनट में थर-थर कांप रहा पाकिस्तान
2 अप्रैल को पहलगाम में 26 सैलानियों का धर्म पूछ-पूछ कर उनकी बर्बर हत्या ने देश को झकझोर दिया था। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया गया। भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के घर में घुसकर भारत की ताकत से परिचित कराने के साथ सख्त संदेश दिया की नही सुधरे तो घर में घुसकर मारेंगे।

-बक्सर में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा, लगाए देशभक्ति के नारे
केटी न्यूज/बक्सर
22 अप्रैल को पहलगाम में 26 सैलानियों का धर्म पूछ-पूछ कर उनकी बर्बर हत्या ने देश को झकझोर दिया था। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया गया। भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के घर में घुसकर भारत की ताकत से परिचित कराने के साथ सख्त संदेश दिया की नही सुधरे तो घर में घुसकर मारेंगे। भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेना के सम्मान में 13 मई से 23 मई तक तिरंगा यात्रा अभियान चला रही है 10 दिन से चलने वाली इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का मकसद हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां को तथा हमारे सेवा के जवानों के शौर्य को हर नागरीक तक पहुंचना है।
भारत के हर शहर हर गांव में यह तिरंगा यात्रा निकल जा रही है उसी कड़ी में आज दिनांक 17.05.25 को भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रामलीला मैदान बक्सर से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस सम्मान शौर्य यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू सिद्धार्थ भी शामिल रहे।तिरंगा यात्रा में आमजन पूर्व सैनिक युवा वर्ग और मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा बक्सर किला मैदान से निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए पीपर पाती रोड के रास्ते मुनीम चौक पर शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचा।
रास्ते में तिरंगा यात्रियों ने भारत माता की जय, वीर जवान जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राजनाथ सिंह जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद तथा भारत माता की गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। सारा शहर आत्म विभोर होता दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम की संयोजक मिना सिंह कुशवाहा और सह संयोजक के रुप में पूनम रविदास,शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय, कंचन देवी ने कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए हर संभव प्रयास कर सफल बनाने का प्रयास किया।