Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जायज है शिक्षकों की मांगे, शीघ्र मिलनी चाहिए प्रोन्नति - जीवन कुमार

जायज है शिक्षकों की मांगे, शीघ्र मिलनी चाहिए प्रोन्नति - जीवन कुमार

- बक्सर में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी, शामिल हुए एमएलसी

केटी न्यूज/बक्सर

प्रोन्नति की मांग पर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त स्नातक क्षिक्षक यतीन्द्र कुमार चौबे एवं संचालन संजीव कुमार तिवारी ने किया। शुक्रवार को धरना स्थल पर गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार उपस्तित हुए। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुये विधान पार्षद ने तत्काल पदाधिकारियों से शिक्षकों की प्रोन्नति के सम्बंध में बात की और प्रोन्नति देने में आ रही अड़चनों को दूर कर शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ देने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगे जायज है तथा विभाग उन्हें शीघ्र इसका लाभ नहीं देता है तो इस मामले को सदन में उठाया जाएगा। विधान पार्षद ने कहा कि बार बार पत्र निकलने पर भी प्रोन्नति नहीं हो रही है जो दुःखद है। चौथे दिन कई शिक्षक नेताओं ने इस धरने को संबोधित किया और कहा कि मांगे पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा। उक्त अवसर पर अशोक कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह,संतोष कुमार, रमेशचंद्र राम, मु0 मुस्ताक, मो. फिरोज, अशोक कुमार, जीतेन्द्र यादव, पीर मुहम्मद, जनार्दन कुमार, अमलेश कुमार सिंह, त्रिभुवन राय, अंजू कुमारी, सुमित्रा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ओमप्रकाश, आलोक कुमार, गिरीश पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, विजय नारायण, युगल किशोर चौबे, सुनील कुमार, बैजनाथ सिंह, अभिनीत कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।