Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले का अलग अलग हुआ पूजन

मंगलवार को यूपी सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह और सपा सांसद सनातन पांडेय ने ददरी मेले का अलग-अलग भूमि पूजन किया।

महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले का अलग अलग हुआ पूजन
Dadri Fair

केटी न्यूज़/बलिया 

मंगलवार को यूपी सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह और सपा सांसद सनातन पांडेय ने ददरी मेले का अलग-अलग भूमि पूजन किया। जिला मुख्यालय पर बलिया नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित ऐतिहासिक ददरी मेला के भूमि पूजन में  अजीबोगरीब दृश्य सामने आया।

महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले का अलग अलग हुआ पूजन

बलिया संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने निर्धारित कार्यक्रम के समय भूमि पूजन कर दिया। सांसद पांडेय ने  बताया कि उन्हें पहले दोपहर में भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया गया था, फिर अपराह्न चार बजे आमंत्रित किया गया। पांडेय ने बताया कि वह निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा निर्धारित समय पर जब पूजन कार्यक्रम नहीं हुआ तो वह स्वयं आगे आए और भूमि पूजन कर दिया।भाजपा पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने मुहूर्त के मुताबिक पूजा की है। पांडेय ने कहा कि भाजपा धर्म की बात करती है, लेकिन धर्म के अनुसार कार्य नहीं करती।

महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले का अलग अलग हुआ पूजन

सपा सांसद जब कार्यक्रम स्थल से लौट गए तो परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने भी ददरी मेले का भूमि पूजन किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद, बलिया के अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले का आगाज हो चुका है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।