Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी थाना क्षेत्र के सहियार बाजार में मामूली बात पर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दिया। हालांकि जिसको लक्ष्य कर गोली चलाई गई थी वह तथा बाजार में मौजूद लोग बाल बाल बच गए। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। वही लोगों द्वारा शोरगुल मचाए जाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

इस मामले में पीड़ित सहियार के कृष्णदेव सिंह ने तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित कृष्णदेव ने बताया है कि बुधवार की शाम वे घर से बाजार के लिए निकले थे। इसी दौरान बाजार मंे उनके भतीजा डब्लू सिंह के साथ गांव के ही ब्रजेश उपाध्याय, शोभित सिंह तथा नियाजीपुर दुल्लहपुर के सुमित पांडेय हाथापाई कर रहे थे।

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

तब मैने बीच बचाव कर अपने भतीजे का उनके चंगुल से छुड़ा जैसे ही आगे बढ़ा कि ब्रजेश के ललकारने पर शोभित ने अपने कमर से कट्टा निकाल मुझे लक्ष्य कर फायरिंग करने लगा। इसी दौरान बाजार में मौजूद मेरे दूसरे भतीजे मुन्ना सिंह ने मुझे धक्का दे गिरा दिया, जिससे मेरी जान बच गई। वही गोली चलने के बाद जब लोग एकजुट हुए तो सुमित जो पहले से ही अपाचे बाइक स्टार्ट कर रखा था, दोनों को बैठा नियाजीपुर की तरफ भाग निकला।

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

वही इसकी जानकारी मिलते ही रात में ही सिमरी पुलिस ने मौके पर पहुंच तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखा मिला है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही इस घटना को ले गांव में तनाव व्याप्त है, लेेकिन स्थिति नियंत्रण में है। थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहियार में आपसी विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से दहले ग्रामीण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।