Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

गांव में मची सनसनी: घर में घुसकर अपराधियों ने पहले मारी गोली फिर किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला

केटी न्यूज/बलिया।

 रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के गुमानी के डेरा निवासी देवी दयाल यादव 30 वर्ष पुत्र बिहारी यादव को बुधवार की देररात में घर में घुसे आधा दर्जन मनबढ़ लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया और गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। गोली देवी दयाल के कंधे में लगी है। जबकि शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला किया गया है।

गांव में मची सनसनी: घर में घुसकर अपराधियों ने पहले मारी गोली फिर किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला

उक्त घायल के सिर पर भी धारदार हथियार से मारकर फाड़ दिया गया है। बुरी तरह से घायल देवी दयाल को बचाने के लिए पूरा परिवार चीखता चिल्लाता रहा। किंतु हमलावर अंधाधुंध देवी दयाल पर वार करते रहे। घायल की पत्नी पुष्पा देवी घर का चाहर दिवारी फांद कर गांव में पहुंची, और चिल्लाते हुए अपने पति को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाने लगी। पुष्पा की चीख चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण उसके घर के तरफ दौड़े।

गांव में मची सनसनी: घर में घुसकर अपराधियों ने पहले मारी गोली फिर किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला

तब तक सभी हमलावर भाग चुके थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल देवी दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मारपीट में देवी दयाल का बड़ा भाई अजय यादव 40 वर्ष भी घायल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई।

गांव में मची सनसनी: घर में घुसकर अपराधियों ने पहले मारी गोली फिर किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला

घेराबंदी कर बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया, किंतु बदमाश मौके पर नहीं मिले। घायल देवी दयाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि देवी दयाल के तहरीर पर विजय यादव, नोमी यादव, व्यास यादव व राजकुमार यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास व धारदार हथियार से हमला करने, गोली मारने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव में मची सनसनी: घर में घुसकर अपराधियों ने पहले मारी गोली फिर किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला

इस प्रकरण में विजय यादव, नोमी यादव व व्यास यादव को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि राजकुमार यादव के तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।