Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

ननिहाल में युवक ने की आत्महत्या बरगद के पेड़ लटकता मिला शव

ननिहाल में युवक ने की आत्महत्या बरगद के पेड़ लटकता मिला शव

केटी न्यूज/बलिया

नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव में सुबह युवक का शव बरगद के पेड़ से लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के जसाव निवासी नवीन सिंह 22 वर्ष पुत्र लखन सिंह का ननिहाल ताडीबडागांव (महुवा) में था।

ननिहाल में युवक ने की आत्महत्या बरगद के पेड़ लटकता मिला शव

युवक के ननिहाल मे लालू सिंह के घर पर मांगलिक कार्यक्रम तीन मई को था। जिसमे भांजा नवीन भी आया हुआ था। सब कुछ ठीक तरह से कार्यक्रम बीत गया और नवीन अपने गॉव जसांव चला गया था, जहां से वह मंगलवार को पुनः ननिहाल आया था।  सबके साथ खाना खाकर वह सो गया।

ननिहाल में युवक ने की आत्महत्या बरगद के पेड़ लटकता मिला शव

सुबह गांव से बाहर बरगद के पेड़ की डाली मे गमछे के सहारे लटकता शव देख राहगीरों ने शोर किया। जिससे ग्रामीण इकट्ठा हो गए और देखा कि शव नवीन सिंह का है। शव देख सभी हतप्रभ रह गया। घटना को लेकर तरह तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। मौके पर नवीन का चप्पल नहीं मिला है। इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो कार्यवाई होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।