Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

दोस्त ने दोस्त क्यों मारी गोली, हालत गंभीर

दोस्त ने दोस्त क्यों मारी गोली, हालत गंभीर

केटी न्यूज/बलिया

जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान में गुरुवार की देररात किसी बात को लेकर दो दोस्त आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने परमंदापुर निवासी अफसार (40 वर्षीय) को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पीड़ित की नाजुक स्थिति देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी ओर, मामले में पुलिस ने जख्मी युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए शुरू कर दिया है। लेकिन, घटना के 14 घंटों बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि परमन्दापुर के दो दोस्त रामपुर उदयभान में किसी बात को लेकर आपस में भिड़े और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।