मचा हडकंप: प्राथमिक विद्यालय के बरामदा में मिला 35 वर्षीय युवक का शव

मचा हडकंप: प्राथमिक विद्यालय के बरामदा में मिला 35 वर्षीय युवक का शव

केटी न्युज/ बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक के बरामदा में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।

चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार ने बताया कि मृत युवक हरा रंग का हड्डी, क्रीम कलर का शर्ट, नीला रंग का इनर व स्लेटी रंग का पैंट पहना हुआ है। स्कूल के बरामदे से बाहर जूता रखा हुआ था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। प्रथम दृष्टया में युवक की मौत ठंड से होने की आशंका है। ग्रामीणों की माने तो मृतक पिछले दो दिनों से इसी विद्यालय में रह रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नही थी। ग्रामीणों ने उसके कहने पर शाम को उसे खाना भी खिलाया था।