Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

दो रोहिंग्या को एटीएस ने किया गिरफ्तार

दो रोहिंग्या को एटीएस ने किया गिरफ्तार

-सात वर्षों से फर्जी पासपोर्ट बनाकर कर रहे थे खाड़ी देश में नौकरी

- भारतीय बनाकर मानव- तस्करी के माध्यम से विदेश भेजने का काम कर रहे थे रोहिंग्या

केटी न्यूज/बलिया

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (यूपी एटीएस) की वाराणसी यूनिट को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब यूपीएटीएस ने बलिया के कोतवाली थानाक्षेत्र से दो रोहिंग्या को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए रोहिंग्याओं में मोहम्मद अरमान उर्फ अबु तल्हा एवं उसके साथ आए अन्य रोहिंग्या अब्दुल अमीन म्यांमार के रहने वाले हैं। भारत में अवैध तरीके से प्रवेश कर यहां फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था। यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट के अनुसार अवैध रूप से म्यांमार और बांग्लादेश से भारत लाकर अवैध दस्तावेजों के आधार पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्या समुदाय के लोगों को भारतीय बनाकर मानव- तस्करी के माध्यम से विदेश भेजने का काम मोहम्मद अरमान कर रहा था।

दो रोहिंग्या को एटीएस ने किया गिरफ्तार

अवैध पासपोर्ट पर कर रहा था अरब देश में नौकरी

बलिया। वाराणसी एटीएस के अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद अरमान उर्फ अबु तल्हा जो मूल रुप से म्यांमार का रहने वाला है। उसने बलिया के स्थानीय सहयोगियों की मदद से अपना नाम परिवर्तित कर अवैध तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था। वर्ष 2015 में अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर अरब देशों में जाकर पिछले सात सालों से नौकरी कर रहा था।

दो रोहिंग्या को एटीएस ने किया गिरफ्तार

कौन है बलिया में सहयोगी, शिद्दत से ढूंढने में जुटी एटीएस 

पकड़े गए दोनों रोहिंग्या बलिया के स्थानीय सहयोगियों की मदद से अपना नाम परिवर्तित कर अवैध तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था। ऐसे में वह सहयोगी कौन है, ढूंढने में शिद्दत से जुट गई है यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।