Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

चोरी की योजना बना रहे सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

चोरी की योजना बना रहे सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

-दो अवैध तमंचा व कारतूस बरामद 

केटीन्यूज/बलिया

फेफना पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को कटरिया गांव से गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो नाजायज तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, एक पेचकस व एक स्टील का कड़ा बरामद हुआ। आरोपियों का नाम अंगद कुमार, सद्दाम हुसैन, गोलू अली, प्रिंस कुमार, रहमान, अभय व अमित यादव है। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय में

चोरी की योजना बना रहे सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

चालान कर दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपीगण कटरिया गांव में चोरी की योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों से कड़ाई से बारी-बारी तथा एक साथ पूछताछ किया गया तो सबने बताया कि  हम सब लोग मिलकर इन्ही उपकरणों व सामानों से दुकान व मकान का ताला तोड़कर चोरी करते है

चोरी की योजना बना रहे सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

और अपना खर्च चलाते है। अजीत यादव ने बताया कि हम सब लोगों का मुखिया अंगद कुमार है। उसी के साथ हम सब लोग काम करते हैं, कुछ दिन पूर्व हमारा अंगद से आपसी बातों को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें अंगद ने हमको मार दिया था तब हमने भी उसके पिता को मार दिया था,

चोरी की योजना बना रहे सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

फिर हमारा आपस में समझौता हो गया था । चाकू व तमंचा हम लोग अपनी सुरक्षा के लिए रखते हैं। आज भी हम लोग चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान किया गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।