Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

बलिया में गांधी जयंती की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक, खादी खरीदने का दिया गया संदेश

बलिया। बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी।

बलिया में गांधी जयंती की तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक, खादी खरीदने का दिया गया संदेश

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी महत्वपूर्ण हैं, खासकर अहिंसा का सिद्धांत। बच्चों को अहिंसा के बारे में समझाना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में जहां भी गांधी जी की प्रतिमा है, वहां सफाई करवा कर माल्यार्पण किया जाए। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस भी मनाया जाएगा, जो सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

बैठक में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सुझाव दिया कि गांधी जयंती पर सभी लोग खादी खरीदें, चाहे वह एक रूमाल ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन पर ध्यान दिया जाए। गांधी जयंती के दिन ब्लॉक और ग्राम स्तर पर किसानों को जागरूक किया जाए और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील की जाए। इस बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।