राजपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के बहाने एनडीए ने साधा चुनावी समीकरण

राजपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आयोजित पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण नजर आया। सम्मान कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर आगामी चुनावी रणनीति को धार देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके समर्थन का संदेश देने की कोशिश की गई।

राजपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के बहाने एनडीए ने साधा चुनावी समीकरण

__ जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर समर्थन जुटाने की कवायद, नेताओं ने विकास और सहयोग का दिया भरोसा

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आयोजित पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण नजर आया। सम्मान कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर आगामी चुनावी रणनीति को धार देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके समर्थन का संदेश देने की कोशिश की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटचंद सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रताप उर्फ पिंटू सिंह ने किया। समारोह में पहुंचे नेताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्थानीय राजनीति की अहम कड़ी बताते हुए उनके सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया।

सभा को संबोधित करते हुए संदेश के विधायक एवं पूर्व एमएलसी राधाचरण सेठ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से ही क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जनता और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विकास के कई मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया गया था और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधायक संतोष निराला ने राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार जारी है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से एकजुट होकर क्षेत्रहित में काम करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से भ्रम फैलाने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।

एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकार और कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनाव में समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का साथ मिला तो क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।समारोह में जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बलराम कुशवाहा, कन्हैया सिंह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, विवेक चौबे, सोनू सिंह, धनंजय त्रिगुण तथा महिला जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने प्रत्याशी की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया।