जमीन से जुड़े व्यक्ति है सोनू सिंह, लोजपा रामविलास को मिलेगी मजबूती - अखिलेश सिंह

जमीन से जुड़े व्यक्ति है सोनू सिंह, लोजपा रामविलास को मिलेगी मजबूती - अखिलेश सिंह

- चक्की के पूर्व जिप सदस्य के लोजपा ज्वाइन करने के बाद जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव

चक्की प्रखंड के अरक गांव निवासी व पूर्व जिप सदस्य सोनू सिंह के लोजपा रामविलास में शामिल होने के बाद रविवार को लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उनके दरवाजे पर जाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र तथा फूल माला से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि वैशाली के पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के साथ चक्की के पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता सोनू सिंह ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि रामा सिंह के पार्टी में शामिल होने से पूरे बिहार में जबकि सोनू सिंह के चलते बक्सर में लोजपा को रामविलास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोनू सिंह जमीन से जुड़े व्यक्ति है तथा ये अपने व्यवहार कुशलता व कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि बक्सर लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार मिथलेश तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बक्सर लोजपा रामविलास के प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से लगे है। उन्होंने कहा कि इस लोस चुनाव में पूरे बिहार से इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इस अवसर पर लोजपा रामविलास के ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय तंतवा, ओमजी मिश्र, मनोज सिंह, ठाकुर भानुशंकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिनु सिंह, रामाशंकर पांडेय, मुन्ना पांडेय, शिवजी सिंह, वकील पासवान, मिथिलेश पासवान, मगन राय, कृष्णा रजक, रामाशीष पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।