2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार, भारत जोड़ों यात्रा में बढ़ा लोगों को रूझान : सदर विधायक

2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार, भारत जोड़ों यात्रा में बढ़ा लोगों को रूझान : सदर विधायक
पदयात्रा में राहुल गांधी से गुफ्तगू करते सदर विधायक

- उज्जैन पहुंच राहुल गांधी के पदयात्रा में शामिल हुए सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी

- बोले सदर विधायक महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त्र हो चुकी है देश की जनता

केटी न्यूज/बक्सर

मोदी सरकार में बेतहाशा बढ़ी महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। यही कारण है कि राहुल गांधी के पदयात्रा में बड़ी संख्या में आम जनता जुड़ रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उक्त बातें बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने उज्जैन में राहुल गांधी से मुलाकात होने के बाद केशव टाइम्स से कही है। वे राहुल गांधी के पदयात्रा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में आम जनता का कांग्रेस से तेजी से जुड़ाव हो रहा है। अब तक जिन राज्यों मंे पदयात्रा संपन्न हो चुकी है, वहां कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। सदर विधायक ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक बनते जा रही है। उनके पदायात्रा को मिल रहे अपार समर्थन को देख भाजपा घबड़ा गई है तथा अपना आपा खो बैठी है। विकास की राजनीति करने के बजाए भाजपा लोगों को मंदिर मस्जिद कर धार्मिक उन्माद फैला लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है। लेकिन जनता अब इस बहकावे में आने वाली नहीं है। 

भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा 

सदर विधायक ने कहा कि रोजगार व महंगाई के मुद्दे पर बूरी तरह से घिर चुकी भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी व कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें मौका दिया गया है। इस मौके को वे काफी गंभीरता से लिए है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा अब सिर्फ राहुल गांधी या कांग्रेस की नहीं बल्कि आम जनता की बन गई है। सदर विधायक की मानें तो इस पदयात्रा के पूूरा होते होते कांग्रेस अपने पुराने जनाधार को पा केन्द्र से भाजपा सरकार की सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि शुरू से ही कांग्रेस का सिद्धांत सबको साथ लेकर चलने का रहा है। 

कांग्रेस ने सर्वधर्म सम्भाव की भावना पर की है राजनीति 

सदर विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म व जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। बल्कि सर्वधर्म सम्भाव की भावना पर राजनीति की है। जबकि भाजपा हमेशा से समाज को संप्रदाय में बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को अब संप्रदाय व मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ने की बजाय रोजगार की जरूरत है। नौकरी के उम्र में देश के लाखों नौजवान सड़क पर उतर आंदोलन करने को बाध्य हो रहे है। उनके आंदोलन को भी बलपूर्वक दबाया जा रहा है। स्थायी नौकरी देने के बदले अब अग्निवीर जैसी हास्यापद व नौजवानों के कैरियर के साथ मजाक जैसी योजना लाई गई है। युवओं के आक्रोश को दबाने के लिए मोदी सरकार उन्हें पीओके लेने का ख्वाब दिखा रही है।