Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

पूर्व चेयरमैन हत्याकांड में मामले के खुलासे करीब पहुंची पुलिस

पूर्व चेयरमैन हत्याकांड में मामले के खुलासे करीब पहुंची पुलिस

- हिरासत में लिये गये संदिग्धों में शूटर और लाइनर के भी होने की चर्चा

- चारों से पूछताछ कर हत्या का तार सुलझाने का प्रयास कर रही पुलिस

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर पुलिस ने शाहपुर नपं के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार की हत्या की गुत्थी करीब-करीब सुलझा ली है। पुलिस इस  हत्याकांड में शामिल बदमाशों के काफी करीब पहुंच गयी है। इधर, तफ्तीश में जुटी पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है। वीडियो फुटेज और टावर डंप के आधार एवं बातचीत के विश्लेषण के आधार पर चारों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक शाहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। चारों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि हिरासत में गये संदिग्धों में लाइनर से लेकर शूटर तक शामिल हैं। चारों से पूछताछ के आधार पर छापेमारी भी की जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

बताते चलें कि पूर्व की रंजिश में पिछले 27 नवंबर की दोपहर पूर्व मुख्य पार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार की उनके घर के सामने होटल में गोली मार हत्या कर दी गयी थी। बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा उनको पांच गोलियां मारी गयी थी। उस मामले में जेल में बंद तीन लोगों सहित 13 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उस मामले में पुलिस द्वारा अबतक दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर, हत्याकांड का खुलासा और गिरफ्तारी को लेकर एसपी संजय कुमार सिंह की ओर से विशेष टीम गठित की गयी है। हत्याकांड में जेल कनेक्शन भी सामने आ रहा है। उस आधार पर पिछले दिनों आरा जेल में छापेमारी भी की गयी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।