शिल्पी राज की धुन पर झूमेगा डुमरांव, राहुल सिंह के समर्थन में निकलेंगी पदयात्रा

डुमरांव विधानसभा का चुनावी माहौल अब और रंगीन होने जा रहा है। मंगलवार को भोजपुरी की सुपरहिट गायिका शिल्पी राज एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगी। उनका आगमन न केवल राजनीतिक रफ्तार बढ़ाएगा, बल्कि चुनावी उत्सव को भी संगीत की मिठास से सराबोर कर देगा।

शिल्पी राज की धुन पर झूमेगा डुमरांव, राहुल सिंह के समर्थन में निकलेंगी पदयात्रा

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव विधानसभा का चुनावी माहौल अब और रंगीन होने जा रहा है। मंगलवार को भोजपुरी की सुपरहिट गायिका शिल्पी राज एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगी। उनका आगमन न केवल राजनीतिक रफ्तार बढ़ाएगा, बल्कि चुनावी उत्सव को भी संगीत की मिठास से सराबोर कर देगा।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाली इस पदयात्रा की शुरुआत राज हाई स्कूल थाना डुमरांव से होगी। इसके बाद शोभायात्रा राज हॉस्पिटल, गोला बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, शहीद गेट और राजगढ़ चौक होते हुए छठिया पोखरा तक पहुंचेगी, जहां शिल्पी राज का भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जगह-जगह बैंड-बाजे और फूलों से स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। माना जा रहा है कि शिल्पी राज की लोकप्रियता और उनकी गायकी का जादू युवाओं व महिलाओं को राहुल सिंह के पक्ष में गोलबंद करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा कि डुमरांव की जनता बदलाव चाहती है, और यह बदलाव विकास, सुशासन और युवा नेतृत्व की दिशा में होगा। शिल्पी राज जैसी प्रतिभाशाली कलाकार का सहयोग हमारे अभियान में नई ऊर्जा भरेगा।

पार्टी समर्थकों का कहना है कि जिस तरह शिल्पी राज के गीत लोगों के दिलों को छूते हैं, उसी तरह उनकी मौजूदगी भी जनता के दिलों में राहुल सिंह के लिए भरोसे की नई धुन बजा देगी। मंगलवार का दिन डुमरांव के लिए सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि संगीतमय उत्सव जैसा होगा।