Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

शहीद दरोगा पर बिहार सरकार के मंत्री का शर्मसार करने वाला वयान, बोले ये नई घटना है क्या.. पहली बार हुई है!

शहीद दरोगा पर बिहार सरकार के मंत्री का शर्मसार करने वाला वयान, बोले ये नई घटना है क्या.. पहली बार हुई है!

केटी न्यूज/पटना/जमुई

बिहार सरकार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर से शर्मसार करने वाला बयान दिया है। इस बार रामचरितमानस और सनातन धर्म को लेकर नहीं है बल्कि बालू माफिया हमले में शहीद हुए बिहार पुलिस के दारोगा पर पर दिया है। मंत्री के द्वारा बालू माफिया के खिलाफ एक्शन की बात कहने के बजाए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं यह कोई नई बात नहीं है।

शहीद दरोगा पर बिहार सरकार के मंत्री का शर्मसार करने वाला वयान, बोले ये नई घटना है क्या.. पहली बार हुई है!

बिहार में बालू का अवैध कारोबार करने वाले माफिया का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। बालू माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। बालू माफिया के हौसले इतने बुलंत हो गए हैं कि वे पुलिसकर्मियों की हत्या करने लगे हैं। जमुई में अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए दारोगा और उनकी टीम को बालू माफिया के ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। जिससे एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

शहीद दरोगा पर बिहार सरकार के मंत्री का शर्मसार करने वाला वयान, बोले ये नई घटना है क्या.. पहली बार हुई है!

क्या कहा शिक्षा मंत्री ने ................

जमुई के गरही थाना में पदस्थापित दारोगा प्रभात रंजन की हत्या से जुड़ा सवाल जब बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला था। अपराधियों द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों को टारगेट करने के सवाल पर चंद्रशेखर ने शर्मनाक बयान दिया और कहा कि, ‘ये नई घटना है.. पहली बार हुई है.. इससे पहले कभी नहीं हुई है.. उत्तर प्रदेश में नहीं होता है.. मध्य प्रदेश में नहीं होता है। इस तरह की घटनाएं तो होती रही हैं, बिहार के भीतर’।

शहीद दरोगा पर बिहार सरकार के मंत्री का शर्मसार करने वाला वयान, बोले ये नई घटना है क्या.. पहली बार हुई है!

चंद्रशेखर ने आगे कहा कि, समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है.. अपराधी कितना देर तक बच पाते हैं.. अपराधी संगीन अपराध करते हैं और उसका प्रतिफल होता है कि अपराधी जेल में होते हैं और उन्हें सजा मिलती है.. ये कोई नई बात नहीं है.. इस तरह के अपराध होते रहते हैं.. इसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।