जीजा ने साले को चाकू से हमला कर ​किया घायल

जीजा ने साले को चाकू से हमला कर ​किया घायल

केटीन्यूज/बलिया

मनियर थाना क्षेत्र के उत्तर टोला में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे जीजा-शाला के विवाद में जीजा ने साला को चाकू से हमला कर दिया। जिससे साला घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

आपको बताते चले कि उत्तर टोला निवासी विशाल साहनी उम्र 22 वर्ष पुत्र प्रेम साहनी के घर उसके जीजा सिवान के चारौली निवासी शुभम अपने ससुराल मनियर के उत्तर टोला आया हुआ था। इसी बीच जीजा शुभम और साला विशाल साहनी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जीजा शुभम ने साला विशाल साहनी को चाकू से हमला कर दिया।

जिससे वह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद जीजा शुभम मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल विशाल साहनी को उपचार के लीये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया की घटना की जानकारी है। मामले की छानबीन की जा रही है।