Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

बांसडीह के कैथवली गांव के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

केटी न्यूज/ बलिया

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव के पास मंगलवार को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मार दी जो उसके पेट मे जा लगी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगो ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के जगदेवपुर गांव निवासी ज्ञानेश पांडेय 42 पुत्र स्व राजेंद्र पाण्डेय मंगलवार को बुलेट से बांसडीह किस्त जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह कैथवली गांव के पास पहुंचे कि तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जो पेट मे जा लगी।

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल युवक का ससुराल से विवाद चल रहा है। उधर घायल युवक का कहना है कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। जिन्होंने गोली मार दी और ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए ले जा रहे 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। जबकि पुलिस का कहना है कि

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

रुपया छीना नही गया है। बता दे कि  घायल युवक खेती कर परिवार की जीविका चलाता था। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत के बांसडीह सीओ शिव नारायण वैश्य ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को गोली लगी है कोई पैसा छीना नहीं गया है। युवक का ससुराल पक्ष से जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।