Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

आय से अधिक संपत्ति के फेर में फंसे बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी निलंबित

आय से अधिक संपत्ति के फेर में फंसे बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी निलंबित

- विभाग ने किया निलंबित होगी विभागीय कार्रवाई

केटी न्यूज/ बक्सर

बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कृषि विभाग के अपर सचिव विपिन कुमार सिंह ने उनके निलंबन की चिट्ठी जारी कर दी है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कृषि निदेशालय पटना रहेगा। उन पर भ्रष्टाचार करने तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला निगरानी विभाग में चल रहा था।

आय से अधिक संपत्ति के फेर में फंसे बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी निलंबित

निगरानी विभाग ने 90 लाख 19 हजार रुपए के आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 62/22 दर्ज करवाया था। निगरानी विभाग द्वारा बार-बार उनसे इस संपत्ति के संबंध में जानकारी मांगा जा रहा था। लेकिन जिला कृषि पदाधिकारी जांच में असहयोग कर रहे थे तथा अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे रहे थे।

आय से अधिक संपत्ति के फेर में फंसे बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी निलंबित

जांचकर्ता निगरानी विभाग के डीएसपी ने तब कृषि विभाग को पत्र लिख उन पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद कृषि विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें कि किसानो की हकमारी कर मनोज कुमार ने बड़ी संपत्ति अर्जित की है। लेकिन वही संपत्ति अब उनके गले की फांस बन गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।