बक्सर में मशाल प्रतियोगिता उत्साही माहौल में संपन्न, शामिल हुए 21699 प्रतिभागी
शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय मशाल प्रतियोगिता काफी उमंग, उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक विद्यालय में काफी अच्छा माहौल विद्यार्थी और विद्यालय प्रशासन ने बनाए। प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग जैसी पांच विधाओं का आयोजन।

- प्रतिभा तलाश के अंतर्गत विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर हुआ सफल आयोजन
केटी न्यूज/बक्सर
शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय मशाल प्रतियोगिता काफी उमंग, उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक विद्यालय में काफी अच्छा माहौल विद्यार्थी और विद्यालय प्रशासन ने बनाए। प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग जैसी पांच विधाओं का आयोजन।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रखंड डुमरांव के 70 विद्यालयों के 2495 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई थी। वहीं, इटाढ़ी के 66 विद्यालयों से 2547, प्रखंड राजपुर के 89 विद्यालयों से 2999 प्रतिभागी, नावानगर प्रखंड से 62 विद्यालयों के 2530 प्रतिभागी, सिमरी के 69 विद्यालयों के 2995, ब्रह्मपुर प्रखंड के 65 विद्यालयों से 2792, बक्सर प्रखंड के 65 विद्यालयों से 3055, केसठ प्रखंड के 21 विद्यालयों से 430, चक्की प्रखंड के 17 विद्यालयों से 405, चौगाईं प्रखंड के 20 विद्यालय से 470 , चौसा प्रखंड के 34 विद्यालयों से 995 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में शामिल हुए।
समाचार लिखे जाने तक कुल 21699 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग ले अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मो. शारिक अशरफ ने विद्यालय खेल समिति से जुड़े सदस्यों की प्रशंसा की साथ ही आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में प्रभावी रणनीति बनाने की सलाह दी।
वहीं, संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह ने विद्यालय प्रशासन और खेल शिक्षक की भूमिका कि सराहना की। जबकि शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि ने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने में मशाल खेल प्रतियोगिता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से इतिहास लिखने जा रहा है। बताते चले कि प्रधानाध्यापक, खेल शिक्षक, कंप्यूटर जानकार शिक्षक की सक्रिय सहयोग से इस विस्तृत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक जिला में संचालन संभव हो सका।
जिला प्रशासन अपने मार्गदर्शन से शिक्षा विभाग को अवगत कराता रहा, शिक्षा विभाग ने विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर प्रथम चरण में आयोजन करने में सफलता प्राप्त की है। द्वितीय चरण सीआरसी के बाद प्रखंड संसाधन केंद्र पर तथा इसके बाद जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
अभिभावक अशोक कुमार सिंह, आकांक्षा यादव, राजेश कुमार उपाध्याय, मोहम्मद मुस्लिम इत्यादि ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की प्रशंसा की है।