Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

पण्डितपुरा में रातो-रात डा. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दिए जाने से तनाव, मौके पर पहुंचा प्रशासन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र व सदर अंचल के नदाव स्थित पंडितपुरा गांव में रातों-रात सर्वसाधारण की जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किये जाने से गांव में दो पक्ष में बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंची। जहा पहले दोनों पक्ष को बुला मामले की जानकारी लेने के बाद कागजात के साथ दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया व अंचल अधिकारी ने दोनों पक्ष के कागजात देखे तथा दोनों पक्षों के बयान सुन आगे कोई कार्रवाई करने पर रोक लगा मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।

पण्डितपुरा में रातो-रात डा. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दिए जाने से तनाव, मौके पर पहुंचा प्रशासन

- दोनों पक्ष को थाने पर मामले को सुलझाने का प्रयास

केटी न्यूज/बक्सर 

अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह जमीन दलितों के नाम पर सर्व साधारण के लिए छोड़ा गया था, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कहा गया कि यह जमीन सर्व साधारण के लिए छोड़ा गया था। ताकि गांव में विकास संबंधित कोई कार्य किया जा सकें। सीओ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

बता दें कि दोनों पक्ष द्वारा उस जमीन पर अलग-अलग दावा किया जा रहा है। एक पक्ष का कहना था कि जिस भूमि का विवाद का मामला उत्पन हुआ है, वह भूमि 35 वर्ष पहले सरकार ने हमे दिया है। जहा हमलोग चमड़े छिलने का कार्य करते थे, अब यह कार्य बंद हुआ तो अब वहा खलिहान है। जिसपर कुछ लोगांे द्वारा विरोध जताया जा रहा है। हमारी जमीन थी, इसलिए अंबेडकर की मूर्ति लगाए है। 

वही दूसरे पक्ष द्वारा बताया जा रहा 1977 में चकबंदी में रैयत से काटकर 95 डिसिमिल भूमि आनाबाद सर्व साधारण की जमीन बनाया गया। जिसके बीच में अभी थोड़ा रैयती जमीन है। जिसे हमलोगों द्वारा गांव के विकास के अंतर्गत खेल मैदान व स्कूल बनाने के लिए छोड़ा था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग विभिन्न तरीके से इसपर कब्जा करना चाहते है। कुछ दिन पहले उसमे खलिहान लगाया जाने लगा, तो हम लोग ने छोड़ दिया था, लेकिन अब उसमे अंबेडकर की प्रतिमा लगा दिया गया तो इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है। 

इस संबंध में सदर अंचल के सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद उठा है। जिसको लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है, साथ ही कागज लेकर दोनों पक्षों को थाने पर बुला दोनों पक्ष की बात सुनी गई है। जिसका प्रतिवेदन एसडीएम और डीएसपी को सौंपा जाएगा। जिसके आधार पर जो निर्देश मिलेगा, आगे प्रशासनिक कार्रवाई किया जायेगा। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ विवादित जमीन पर फिलहाल कोई भी कार्य करने से मना किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।