Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर के शांति नगर सेवा बस्ती में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को शिवरात्रि से पूर्व शांति नगर में विश्वामित्र सेना महिला विंग की अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

- राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में निकाली गई थी शोभा यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान हुआ इलाका

केटी न्यूज/बक्सर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर के शांति नगर सेवा बस्ती में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को शिवरात्रि से पूर्व शांति नगर में विश्वामित्र सेना महिला विंग की अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

इस शोभायात्रा में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। शिवरात्रि से पहले ही शांति नगर की गलियों में शिव आराधना की गूंज सुनाई देने लगी हैं और भक्तों की आस्था ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। भक्तों के जोश और शिव भक्ति का जज्बा देखने लायक रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शिव विवाह की भव्यता को महसूस किया।

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

 

विश्वामित्र सेना ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विश्वामित्र सेना महिला विंग द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें भक्ति गीत, शिव वंदना और अन्य चीजें शामिल हैं। ये आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संचार कर रहा है। ये आयोजन न केवल धार्मिक महत्व को रेखांकित कर रहा बल्कि स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करेगा।

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

वहीं, अपने संबोधन में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि महाशिवरात्रि हिन्दुओं का बड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार का आध्यात्मिक महत्व भी है। श्री चौबे ने कहा कि महाशिवरात्रि पर शिव बारात काफी भव्य तरीके से निकाली जाएगी तथा यह शिव बारात का जुलूस पूरे शहर में भ्रमण करेगा। 

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

इस आयोजन से स्थानीय मोहल्ले के लोगों में उत्साह का संचार हो गया है। लोग शिव विवाह महोत्सव को संपन्न कराने के लिए सक्रिय दिख रहे है। वहीं, वैदिक मंत्रोच्चार, महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों तथा श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के नारों से इलाके में भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। यह आयोजन न सिर्फ शांति नगर मोहल्ले बल्कि पूरे बक्सर के लिए खास बन गया है।

महाशिवरात्रि से पूर्व विश्वामित्र सेना ने शिव महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभयात्रा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।