Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

मंगलवार की शाम अपनी प्रेमिका सह मौसेरी बहन को जबरन ई-रिक्शा से उतारने, फायरिंग करने तथा जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। पीड़ित युवती ने भी उस पर जान मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने भी उस पर आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

- मंगलवार की शाम नया भोजपुर फ्लाई ओवर के पास डुमरांव निवासी युवक ने मचाया था हंगामा, पुलिस ने भी आर्म्स ऐक्ट के तहत दर्ज किया मामला

केटी न्यूज/डुमरांव

मंगलवार की शाम अपनी प्रेमिका सह मौसेरी बहन को जबरन ई-रिक्शा से उतारने, फायरिंग करने तथा जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। पीड़ित युवती ने भी उस पर जान मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने भी उस पर आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। 

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

बता दें कि डुमरांव निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र वकील का कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी व अपनी मौसेरी बहन को प्रेम प्रसंग में विवाद होने पर ई-रिक्शा से जबरन उतारना चाहा और युवती के नहीं उतरने पर हवाई फायरिंग कर दिया था, इतना ही नहीं युवती जब ई-रिक्शा से भागकर दूसरे वाहन में छिपी तो वह पीछा करते हुए वहां पहुंचा तथा वाहन का शीशा तोड़ युवती पर देशी पिस्टल के बट से हमला कर दिया था।

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए तुरंत उसे पकड़ स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया था। सिरफिरे आशिक की करतूतों से जमकर हंगामा मचा था। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई थी। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी हुई है।

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

एसडीपीओ ने बताया कि मंगलवार को युवती बीए सेमेस्टर टू की परीक्षा देने डुमरांव आई थी। वापसी के दौरान वह शाम में ई-रिक्शा से नया भोजपुर जा रही थी। इस दौरान ओवर ब्रिज के पास स्थित टीवीएस शो-रूप के पास वह युवक पैदल ही सड़क किनारे पहले से खड़ा था तथा ई-रिक्शा को पिस्टल के बल पर रूकवा लड़की हो उतरने को कहा, लेकिन लड़की जब ई-रिक्शा से नहीं उतरी तो उसने हवाई फायर कर दिया। 

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में जहां युवती ने जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कराई है, वहीं, पुलिस ने भी आर्म्स ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है। वहीं, नया भोजपुर इलाके में दूसरे दिन भी इस घटना की चर्चा होते रही।

युवती ने जानलेवा हमला करने वाले प्रेमी सह रिश्तेदार पर दर्ज कराई एफआईआर, जेल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।