Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

डुमरांव स्टेशन के समीप पटरी से उतरी मालगाड़ी हावड़ा-दिल्ली डाउन लाइन ठप, सड़क परिचालन भी हुआ ठप

डुमरांव स्टेशन के समीप पटरी से उतरी मालगाड़ी हावड़ा-दिल्ली डाउन लाइन ठप, सड़क परिचालन भी हुआ ठप

डुमरांव स्टेशन के समीप पटरी से उतरी मालगाड़ी हावड़ा-दिल्ली डाउन लाइन ठप, सड़क परिचालन भी हुआ ठप

_ पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर पटरी से उतरी तीन बोगियां

केटी न्यूज/ डुमरांव

इस वक्त डुमराव से एक बड़ी खबर आ रही है। डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन लाइन में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। जिससे डाउन लाइन में रेल परिचालन तथा सड़क परिचालन दोनों ठप हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टेशन प्रबंधक सचिंद्र कुमार ने तत्काल इसकी सूचना दानापुर डीआरएम ऑफिस को दी। सूचना मिलते ही दानापुर से रेलवे तकनीशियनो की टीम निकल चुकी है। वहीं स्थानीय रेल प्रशासन की स्थिति से निपटने में मुस्तैदी से लगा है। रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी के पटरी होने से डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर दोपहर 12:00 बजे से ही परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिस कारण रेल यात्रियों के साथ ही सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों की मुश्किलें भी बढ़ गई।

डुमरांव स्टेशन के समीप पटरी से उतरी मालगाड़ी हावड़ा-दिल्ली डाउन लाइन ठप, सड़क परिचालन भी हुआ ठप

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की तरफ से एक मालगाड़ी कोलकाता की तरफ जा रही थी। पश्चिमी गुमटी से थोड़ा पहले मेन लाइन से लूप लाइन में आने के दौरान माल गाड़ी का बोगी नंबर एक्स 98413, एक्स 99228 पूरी तरह से जबकि बोगी नंबर एक्स 019058 आंशिक रूप से पटरी से उतर गया। इस दौरान तेज आवाज होने से आस पास में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई थी। माजरा समझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। राहत की बात यह रही कि यह मालगाड़ी थी, यात्री ट्रेन होती तो जान माल की भी भारी क्षति हो सकती थी। समाचार लिखे जाने तक रेलवे कर्मी तथा सुरक्षा बल मौके पर मौजूद थे। जबकि डुमरांव से पुराना भोजपुर के बीच सड़क परिवहन ठप है। उम्मीद जताई जा रही है कि डिरेल हुई पटरियों को हटाने में पूरे दिन लग सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।