Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

युवा मोर्चा ने आयोजित किया नमो मतदाता सम्मेलन, शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

युवा मोर्चा ने आयोजित किया नमो मतदाता सम्मेलन, शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित हुआ था सम्मेलन, पीएम, भाजपा व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया वर्चुअल संबोधन

केटी न्यूज/डुमरांव

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरूवार को डुमरांव में नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन साफाखाना रोड स्थित अयानत कुशल युवा प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित हुआ था।

युवा मोर्चा ने आयोजित किया नमो मतदाता सम्मेलन, शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

जिसमें स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हुए। इस सम्मेलन को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित नव मतदाताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि भारत की तरक्की की नई

युवा मोर्चा ने आयोजित किया नमो मतदाता सम्मेलन, शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

रफ्तार में आप सभी पर 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। आप सभी के पास यह तय करने का एक शानदार अवसर है कि आप विकसित भारत में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा सकते हैं। हमारी गति, दिशा, दृष्टिकोण आप सभी द्वारा तय किया जाएगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,

युवा मोर्चा ने आयोजित किया नमो मतदाता सम्मेलन, शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

दीपक यादव, धनंजय पांडेय, अयानत के निदेशक मनोरंजन कुमार, चुनमुन प्रसाद वर्मा, राजीव पाठक उर्फ बबलू पाठक, नीरज सिंह, शीला त्रिवेदी, अभिनंदन मिश्र, विमलेश सिंह, अर्जुन सिंह, रोहित सिंह, शोभित कुमार, शशि भूषण ओझा, कमल पासवान, प्रशांत मिश्र, अभिषेक रंजन, नवीन राय, श्रीमन तिवारी, अगस्त उपाध्याय सहित सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।