Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

शहर व विस्तारित क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर नगर परिषद ने छह टीपर वाहन की खरीदारी की थी। टीपर वाहन से सफाई व्यवस्था का कार्य सही से चल रहा है।

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

- आठ लाख है एक टीपर वाहन का मूल्य, छह की हुयी थी खरीदारी

- सासाराम थाने में जब्त है एक टीपर वाहन

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

केटी न्यूज/डुमरांव

शहर व विस्तारित क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर नगर परिषद ने छह टीपर वाहन की खरीदारी की थी। टीपर वाहन से सफाई व्यवस्था का कार्य सही से चल रहा है। इस टीपर वाहन से कूड़े उठाव में लगे मजदूरों को भी निकाल गए कूड़े को टीपर वाहन में रखने में असानी होती है। कूड़े का उठाव हो जाने से सड़क और गली, मोहल्लों के गलियों में कूड़ा जमा नहीं दिखाई पड़ता। वर्तमान समय में एक टीपर वाहन नहीं है।

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

नप कार्यालय परिसर में छह की जागह मात्र पांच ही टीपर वाहन लगे रहते हैं। एक टीपर लगभग एक साल से गायब है। मालूम हो कि इसी टीपर मशीन से शहर के बंदरों को पकड़कर कैमूर व सासाराम की पहाड़ियों में ले जाकर छोड़ा जाता था। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए परमिट लेनी पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया था। मालूम हो कि शहर से बंदरों का आतंक बढ़ गया था।

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

इनके आतंक से कई महिला, पुरूष और बच्चे अपंग हो चुके हैं। एक नगरवासी की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में बंदरों को पकड़ने के लिए वैसे लोगों को ठेके पर लाया गया था। उनके पास वाहन नहीं था, लिहाजा नप के टीपर वाहन को ही उपयोग में लाते थे। इस संबंध में जब जानकारी लेने की कोशिश की गई तो एक बड़ा खुलासा सामने आया। छह में जो टीपर एक गायब है, वह सासाराम के थाने में लगभग एक साल से जब्त है।

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

उसके सबंध में बताया जाता है कि बंदर जो पकड़े जाते थे उसे छोड़े जाने के लिए उसी टीपर वाहन में बंद कर सासाराम और कैमूर की पहाड़ियों में भेजा जाता था। दूसरे जिले में बंदर को वाहन से ले जाने की परमिट की आवश्यकता पड़ती है। परमिट नहीं होने के कारण सासाराम थाना ने टीपर का जब्त कर लिया।

छह टीपर वाहन खरीदे गए पांच है मौजूद

जब्त वाहन को छुड़ाने का प्रयास आजतक नप द्वारा नहीं किया गया। इस संबंध में जब नप ईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हम नये हैं, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी बात है तो वाहन को छुड़ाने के लिए पहल की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।