Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

मोस्ट वांटेड मुन्ना मियां के खिलाफ 50 हजार इनाम का एसपी ने भेजा प्रस्ताव

मोस्ट वांटेड मुन्ना मियां के खिलाफ 50 हजार इनाम का एसपी ने भेजा प्रस्ताव

हत्या सहित अन्य मामलों में पुलिस को मुन्ना की तलाश पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की भी की है हत्या

केटी न्यूज/आरा

मोस्ट वांटेड मुन्ना मियां के खिलाफ 50 हजार इनाम का एसपी ने भेजा प्रस्ताव है। जिसके बाद जिले के अन्य फरारी अपराधियों में हडकंप मच गया।  मुन्ना के पिता नईम भी जिले के कुख्यात अपराधी रह चुका है। उस पर भी पुलिस ने 50 हजार का ईनाम रखा था। बाद में उसने 2019 में सरेंडर कर दिया था। ज्ञात हो कि भोजपुर जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। एसपी प्रमोद कुमार की ओर इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। उसके खिलाफ पूर्व से ही भोजपुर पुलिस की ओर से भी इनाम रखा गया था।

मोस्ट वांटेड मुन्ना मियां के खिलाफ 50 हजार इनाम का एसपी ने भेजा प्रस्ताव

कुख्यात मुन्ना मियां नगर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी जेल में बंद नइम मियां का पुत्र है। उसका नाम टॉप टेन अपराधियों की सूची में पांचवें नंबर पर है। उसके खिलाफ नगर थाने में हत्या सहित करीब सात से आठ मामले दर्ज हैं। उसकी गिनती सुपारी किलर में होती है। पिछले साल नगर थाना क्षेत्र माह में नवंबर को पूर्व वार्ड के पुत्र और जून माह में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी की हत्या में उसका नाम आया था। दोनों मामलों में उस पर सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप लगा है। इस साल भी उसपर अपने पिता के इशारे पर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। इन तीनों मामलों में वह फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि मुन्ना मियां के खिलाफ मुख्यालय को 50 हजार इनाम रखने का प्रस्ताव भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।