बक्सर-पटना हाईवे अनियंत्रित पिकअप ने युवती रौंदा, मौत

बक्सर-पटना हाईवे अनियंत्रित पिकअप ने युवती रौंदा, मौत

- दुघर्टना शनिवार देर शाम कोईलवर थाने क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप हुई

केटी न्यूज/आरा 

शनिवार की शाम बक्सर -पटना फोरलेन पर एक अनियंत्रित पिकप ने युवती को रौंद दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के पास हुई। उिसमें गंभीर रूप से जख्मी युवती की इलाज के लिए आरा संदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतका कुल्हड़िया गांव वार्ड नंबर एक निवासी संजू कुमारी 22 पति दरोगा राय दरोगा राय के रूप में हुई। दुघर्टना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप के जब्त कर लिया।

उसके चालक को गिरफ्तार कर कर लिया गया है। मृत युवती के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि वह मां के साथ शौच करने के लिए बधार में गयी थी। शौच कर दोनों घर लौट रही थी। उसी दौरान घर के समीप ही एक अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बहन को रौंद दिया। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके बाद इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को देखते हुये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उसे आरा सदर अस्पताल लाया ही जा रहा था। तभी उसने दम तोड़ दिया।