Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/औरंगाबाद 

अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

शहर के जसोईया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के खैरी गांव निवासी अरविंद यादव के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया की शिवम औरंगाबाद में किराये के रूम में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार की रात किसी काम से अनुग्रह नारायण रोड़ रेलवे स्टेशन गया था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

वापस लौटने के दौरान जैसे ही जसोईया मोड़ के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के थोड़ी देर बाद ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और जाचं-पड़ताल में जुट गई। इस दौरान काफी देर तक युवक का पहचान नहीं हो सका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चित्कार कर उठे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से फर्द बयान करा कर रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम करा कर, परिजनों को सौंप दिया। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युव की मौत हों गई। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई कि जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।