Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

मरीज को नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए,डेंगू का डर दिखाकर हॉस्पिटल में गोरखधंधा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज को डेंगू का डर दिखाकर नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए गए। मरीज को गंभीर हालत में प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरीज को नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए,डेंगू का डर दिखाकर हॉस्पिटल में गोरखधंधा
Crime

केटी न्यूज़/कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज को डेंगू का डर दिखाकर नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए गए। मरीज को गंभीर हालत में प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरीज को नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए,डेंगू का डर दिखाकर हॉस्पिटल में गोरखधंधा

महेवाघाट थाना के अलवारा गांव के रहने वाले कृपा शंकर को पिछले दिनों बुखार आने की शिकायत हुई। उन्होंने मंझनपुर के आकांक्षा हॉस्पिटल में अपने खून की जांच कराई। कृपा शंकर के परिवार के मुताबिक जांच रिपोर्ट में उन्हें डेंगू होने की बात बताई गई।प्लेटलेट्स कम होने की बात कहकर उन्हें जल्दी से अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। आरोप है कि मरीज को अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों ने सोची समझी साजिश के तहत नकली प्लेटलेट्स चढ़ाईं, जिससे मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गया। उन्हें परिवार ने नाजुक हालत में आकांक्षा अस्पताल से निकालकर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के मुताबिक, उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। 

मरीज को नकली प्लेटलेट्स चढ़ाए,डेंगू का डर दिखाकर हॉस्पिटल में गोरखधंधा

पीड़ित परिवार ने मंगलवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की मांग की।डीएम ने मामले की जानकारी होने पर अस्पताल की जांच एसडीएम, एसीएमओ की 3 सदस्यीय टीम से करवाने का निर्देश दिया है। डीएम के मुताबिक, टीम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर, स्टाफ व अन्य टेक्निकल बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की रिपोर्ट सौपेंगी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।