डुमरांव में जिला स्थापना दिवस पर गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
बक्सर जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर डुमरांव के पल्स टू राज उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरांव के तत्वावधान में गणित ओलंपियाड, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने की। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
केटी न्यूज/डुमरांव
बक्सर जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर डुमरांव के पल्स टू राज उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरांव के तत्वावधान में गणित ओलंपियाड, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने की। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

निर्णायक मंडल में शैलेंद्र पांडेय, संतोष कुमार ओझा, अशोक कुमार एवं पल्लवी यादव शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।क्विज प्रतियोगिता के वर्ग 9 से 12 में बिटू कुमार (पाल हाई स्कूल, मुंगाव) और प्रीति कुमारी (महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय, डुमरांव) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्ग 6 से 8 में आश्विनी कुमारी (मध्य विद्यालय, कुशलपुर) का चयन किया गया।गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में सीपीएस उच्च विद्यालय, डुमरांव की अनाविया और मोहन कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।

इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में तमन्ना बानो और प्रिंस कुमार गुप्ता (सीपीएस, डुमरांव) ने अपनी रचनात्मकता से सभी का ध्यान आकर्षित किया।वहीं वर्ग 6 से 8 के चित्रांकन में प्रिस कुमार और सपना कुमारी का चयन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता को देखकर निर्णायकों ने उनकी सराहना की।इस अवसर पर प्रखंड के कई शिक्षक एवं विद्यालय प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई।

