Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बक्सर से एक सप्ताह पूर्व गायब युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से मिल क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

एक सप्ताह पूर्व घर से गायब चौसा के एक युवक का शव मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित झाड़ी से क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। शव चौसा स्टेशन के करीब गेट संख्या 76 बी के पूरब झाड़ी में पड़ा था। यह इलाका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बक्सर से एक सप्ताह पूर्व गायब युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से मिल क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

- चौसा हाई स्कूल के पास का रहने वाला था युवक, 16 सितंबर की शाम से ही था गायब

केटी न्यूज/चौसा 

एक सप्ताह पूर्व घर से गायब चौसा के एक युवक का शव मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित झाड़ी से क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। शव चौसा स्टेशन के करीब गेट संख्या 76 बी के पूरब झाड़ी में पड़ा था। यह इलाका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शव से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को झाड़ी से बाहर निकाला। क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लेकिन बाद में कपड़ो के आधार पर उसकी पहचान की गई। उसकी पहचान चौसा हाई स्कूल के पास की कॉलोनी निवासी स्व. मो. यूसुफ के 30 वर्षीय पुत्र मो. मुमताज के रूप में हुई।

बक्सर से एक सप्ताह पूर्व गायब युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से मिल क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

 मिली जानकारी के अनुसार वह 16 सितंबर की शाम से परिजनों से एक घंटा में आने की बात कह निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजन उसकी काफी देर तक खोजबीन किए थे तथा संभावित जगहों पर पूछताछ भी किए, लेकिन कही भी उसका सुराग नहीं मिला था। परिजन अभी उसकी तलाश ही कर रहे थे कि मंगलवार को किसी ने सूचना दी कि चौसा स्टेशन के समीप से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। इस सूचना पर परिजन मौके पर पहंुचे तो कपड़े के आधार पर उसकी पहचान कर फफक पड़े। 

घटना के बाद से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि, परिजन किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगा रहे है। आशंक जताई जा रही है कि वह शौच आदि के दौरान किसी टेªन की चपेट में आ जान गवां बैठा होगा तथा कुत्ते शव को घसीट झाड़ियों में लेकर चले गए होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों की मानें तो मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था तथा वह काफी गरीब परिवार से ताल्लूक रखता है। उसके परिवार में मा, बड़ा भाई व उसकी पत्नी, बच्चे है। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई हत्या की आशंका जता रहा तो कोई ट्रेन से कटने की बात कर रहा। शव देखने से प्रतीत होता है कि घटना कई दिनों पूर्व हो गई है। मगर, शव मिलने के बाद लोगों में जानकारी हो पाई।इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने इस मामले में आशंका ट्रेन से दुर्घटना होने को बताया। हालांकि, पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।