गैस सिलेंडर फटने से खाना बना रही बुजुर्ग महिला की मौत

गैस सिलेंडर फटने से खाना बना रही बुजुर्ग महिला की मौत

- इलाज के दौरान सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम 

केटी न्यूज/आरा

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दिलमनपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में बुधवार की रात गैस सिलेंडर फट जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत पुजारन दिलमनपुर गांव निवासी ललन पांडेय की 60 वर्षीया पत्नी धर्मशीला देवी थी। जो पुजारन का भी काम करती थी। बताया जाता है कि दोनों दंपति करीब 42 वर्षों से गांव के ठाकुरबारी स्थित शिवाला में रहकर पूजा-पाठ कराते थे। 

मृतका के पति ललन पांडेय ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी। उसको लेकर वह शाहपुर उनका दवा लाने गया थे। दवा लेकर बुधवार की रात घर वापस लौटे, तो वह शिवाला स्थित कमरे में गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि पुजारन को शादी के बाद भी कोई संतान नहीं था।