Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

वाहन चेकिंग अभियान चला पुलिस ने वसूले जुर्माना, चालकों में मचा हड़कंप

डुमरांव व कोरान सराय पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चला बिना वैध कागजात व हेलमेट के वाहन चलाने या ओवर लोड परिचालन करने और नो इंट्री तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला।

वाहन चेकिंग अभियान चला पुलिस ने वसूले जुर्माना, चालकों में मचा हड़कंप

- डुमरांव व कोरानसराय पुलिस ने चलाया अभियान, 27 वाहनो से वसूला गया 80 हजार रूपए

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव व कोरान सराय पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चला बिना वैध कागजात व हेलमेट के वाहन चलाने या ओवर लोड परिचालन करने और नो इंट्री तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला। 

मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत के नेतृत्व में चले वाहन जांच अभियान में 12 बड़े वाहनों तथा तीन बाइक से कुल 67 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस के इस तेवर से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें कि इसके एक दिन पहले भी डुमरांव पुलिस ने नो इंट्री तोड़ने वाले ट्रक चालको से लाखों रूपए का जुर्माना वसूला था। पुलिस के लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई है।

वही कोरान सराय पुलिस ने थाना गेट के पास अभियान चला 12 वाहनों से 13 हजार रूपए का जुर्माना वसूला है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बिना वैध कागजात व हेलमेट आदि के चलने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।