Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

पुरानी पेंशन स्कीम खत्म करने के खिलाफ कर्मचारी संघ ने मनाया ब्लैक डे, आंदोलन की दी चेतावनी

पुरानी पेंशन स्कीम खत्म करने के खिलाफ कर्मचारी संघ ने मनाया ब्लैक डे, आंदोलन की दी चेतावनी

- आज ही के दिन 2004 में खत्म की गई थी पुरानी पेंशन स्कीम

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार राज्य ग्रामीण कार्य विभाग कर्मचारी संघ (गोप गुट) अनुमंडल शाखा डुमरांव के सदस्यों ने नई पेंशन व्यवस्था को खत्म कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करवाने के लिए आज ब्लैक डे (काला दिन) कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यालय के तमाम कर्मियों ने आज नई पेंशन के खिलाफ एवं पुरानी पेंशन के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध व्यक्त किया। संघ के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के राज्य अध्यक्ष लव कुश सिंह ने बताया कि आज ही के दिन 2004 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने हमारी पेंशन को हमसे छीनने का काम किया था। तब से लेकर आज तक हम लोग इसके खिलाफ में लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। हाल के दिनों में कई राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन

पुरानी पेंशन स्कीम खत्म करने के खिलाफ कर्मचारी संघ ने मनाया ब्लैक डे, आंदोलन की दी चेतावनी

व्यवस्था को लागू करने का काम किया है। हम लोग भी केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि जितना जल्द हो सके नई पेंशन व्यवस्था को खत्म कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए। नहीं तो आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था यदि इतनी ही अच्छी है तो इसके दायरे से सांसद विधायक क्यों बाहर हैं? वे वे क्यों एक से ज्यादा पेंशन ले रहे हैं यह दोहरी व्यवस्था अब चलने वाली नहीं है।

पुरानी पेंशन स्कीम खत्म करने के खिलाफ कर्मचारी संघ ने मनाया ब्लैक डे, आंदोलन की दी चेतावनी

राज्य अध्यक्ष ने बताया कि 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाने के लिए देशभर के कर्मी प्रदर्शन करेंगे। 12 दिसंबर 2023 को पटना में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक अभियंता दामिनी, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंचल, मोहन राय, उपेंद्र यादव, मुनीजी सिंह, मोहम्मद साजीर हुसैन, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र रजक, रमेश राम, रंजीत कुमार, टुनटुन सिंह, मोहम्मद जावेद मुख्य रूप से शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।