Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश से राहत पाने के लिए दो मेंढकों की शादी करवाई

इसी बीच वाराणसी से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां बारिश हो, इसके लिए लोगों ने दो मेंढकों की शादी करवाई है।

गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश से राहत पाने के लिए दो मेंढकों की शादी करवाई
frogs married

केटी न्यूज़/वाराणसी

गर्मी से बेहाल लोग बारिश से राहत मिलने की चाह में मानसून का अपडेट ले रहे हैं।पूरे देश में मानसून का बेसब्री से इतंजार हो रहा है। लोग इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कहीं मानसून कमजोर ना पड़ जाए या बारिश कम हो। ऐसे में अब लोग पूजा-पाठ और भगवान की साधना में लगे हैं। इसी बीच वाराणसी से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां बारिश हो, इसके लिए लोगों ने दो मेंढकों की शादी करवाई है।

गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश से राहत पाने के लिए दो मेंढकों की शादी करवाई

देश के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान तो हैं, इसके साथ ही पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में बारिश की कामना को लेकर एक नर और मादा मेंढक की शादी कराई गई। ये शादी से इसलिए करवाई गई कि बारिश के देवता खुश हो जाएं और गर्मी से राहत मिल सके। मेंढक की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें नर और मादा मेंढक को शादी के कपड़ों से ढंका गया है। कई लोग बराती बनकर पहुंचे हैं।

गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश से राहत पाने के लिए दो मेंढकों की शादी करवाई

वीडियो में पंडित जी विधि विधान से मेंढक की शादी करवा रहे हैं। यह सब इसीलिए हो रहा है, ताकि बारिश के देवता प्रसन्न हो जाएं। शादी करवाने में शामिल पंडित का कहना है कि पहले के जमाने में लोग अच्छी बारिश के लिए मेंढक की शादी करवाते थे लेकिन आधुनिक जमाने में लोगों ने ये सब बंद कर दिया और इसे अंधविश्वास बताते हैं।

गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश से राहत पाने के लिए दो मेंढकों की शादी करवाई

पंडित का कहना है शास्त्रों के अनुसार मेंढक की शादी कराने की परंपरा बहुत पुरानी है। अगर हनुमान जी के समक्ष ये शादी करवाई जा रही है तो पूरा विश्वास है कि ये हनुमान जी देखेंगे कि बारिश कैसे होगी। जल्द ही बारिश होगी। वीडियो में मेंढक की शादी में कई बराती पहुंचे और महिलाएं शादी के गीत गाती दिखाई दीं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।