Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

दिल्ली वासियों पर गहराया 'पानी का संकट'

इन दिनों राजधानी दिल्ली में पानी का संकट जारी है। दिल्ली के कई इलाके पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं।

दिल्ली वासियों पर गहराया 'पानी का संकट'
Water crisis

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

एक तरफ जहां दिल्ली के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं टैंकर माफिया भी अपनी मनमानी में जुटे हुए हैं।इन दिनों राजधानी दिल्ली में पानी का संकट जारी है। दिल्ली के कई इलाके पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक चला गया, लेकिन इस जल संकट का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।  टैंकर माफियाओं की मनमानी की वजह से आम लोगों को दुगने दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा लोगों को पानी के लिए जो मारामारी करनी पड़ रही है वह अलग है। 

दिल्ली वासियों पर गहराया 'पानी का संकट'

संगम विहार के लोगों ने पानी को लेकर हो रही समस्याओं के बारे में भी बताया। यहां की एक निवासी ने बताया की बोल रहें 1600 का टैंकर देंगे, गुजारा करना मुश्किल हो गया है। 20 रुपए का पानी लेना पड़ रहा है। अगर इतने पैसे होते तो यहां GK-1 में ना रहते। वहीं एक और रेसिडेंस ने कहा जो मोटा पैसा दे रहा है वहां टैंकर जा रहे हैं। बोर वालों के पास जाएं तो वो कहते हैं कि टैंकर मंगाओ 2 हजार के टैंकर दे रहे हैं। यहीं के एक और व्यक्ति ने  बताया मेरे नाम का टैंकर किसी और को दे दिया गया। मैं यहां 4 दिन से चक्कर लगा रहा हूं, विधायक सुन नहीं रहें हैं। ब्लैक से पानी मंगाना पड़ता है। हम कीड़े वाला पानी पी रहें हैं।

दिल्ली वासियों पर गहराया 'पानी का संकट'

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर कई टैंकर पानी रिफिल करने के लिए खड़े दिखे। वहीं कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर भी यहां पर पहुंचे। इसके अलावा दिल्ली के संगम विहार में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी ने कहा था कि टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कैसे हो, हरियाणा की तरफ अपना रैकेट चल रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।