Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की कुली ने बताई असली कहानी

कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है। इस घटना के कई चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं।वहीं रेलवे भी कई गंभीर सवालों के घेरे में हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की कुली ने बताई असली कहानी
Accident

केटी न्यूज़/दिल्ली

कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है। इस घटना के कई चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं।वहीं रेलवे भी कई गंभीर सवालों के घेरे में हैं। बताया गया कि स्टेशन पर अधिक भीड़ होने की वजह से भगदड़ मची लेकिन वहां मौजूद एक कुली ने घटना के पीछे की असली वजह बताई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की कुली ने बताई असली कहानी

रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले एक कुली ने बताया कि मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी।हादसे के दर्दनाक मंजर को बयां करते हुए एक कुली ने बताया, 'मैंने ऐसी भीड़ जिंदगी में कभी नहीं देखी। प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को 12 नंबर से 16 नंबर कर दिया।12 नंबर की पब्लिक 16 नंबर पर आई और 12 की पब्लिक 16 पर जाने लगी, तो भगदड़ मच गई। कुछ लोग सीढ़ियों पर गिर गए। कुछ कुलियों ने रास्ता रोककर मर चुके लोगों को निकाला।मैंने खुद लाशें निकाली हैं।15 लाशें मैंने खुद लोड की हैं।कहीं जूता पड़ा है, कही चप्पल पड़ी है। पब्लिक दब गई एकदम।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की कुली ने बताई असली कहानी

कुली ने आगे बताया कि हमारी हालत ऐसी हो गई  कि मेरे को रुआई आ गई, हमने रात को खाना भी नहीं खाया।कसम से हमने अब तक खाना नहीं खाया।कुली भाइयों ने तीन घंटे तक ऐसी मदद की है कि ऐसी पुलिस ने भी नहीं की है।घटना के बाद पुलिस, फायर टेंडर को बुलाया गया। 3-4 एम्बुलेंस वहां पहुंची और इसके बाद लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।