Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

गुरुग्राम में 'सेक्स रैकेट' का हुआ भांडाफोड़

गुरुग्राम पुलिस को सेक्टर 57 के G-ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।इस सूचना के आधार पर गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

गुरुग्राम में 'सेक्स रैकेट' का हुआ भांडाफोड़
Sex Racket

केटी न्यूज़/ दिल्ली 

गुरुग्राम पुलिस को सेक्टर 57 के G-ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।इस सूचना के आधार पर गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात एक गेस्टहाउस में छापा मारा था।आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्राम में 'सेक्स रैकेट' का हुआ भांडाफोड़

सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। वहां दलाल से बातचीत की गई।इसके बाद उसने नकली ग्राहक बने पुलिस के पास कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भेजी और उनके रेट भी बताए।सौदा तय होने के बाद दलाल ने जैसे ही कमरे में लड़की को भेजा संयुक्त टीम ने छापा मार दिया। दलाल को दिए गए साइन किए रुपए भी बरामद कर लिए गए।

गुरुग्राम में 'सेक्स रैकेट' का हुआ भांडाफोड़

पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के मैनेजर का नाम संजीव है।दिलबाग और संजय दलाल का काम करते थे।उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बरामद हुई थी।मौके पर छह महिलाएं मिलीं। जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई जा रही है।दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, दो बांग्लादेश से और एक-एक असम और कोलकाता से हैं। बांग्लादेश की महिलाएं बिना वीजा के पाई गई हैं।पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक तस्करी अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।