'रेपिस्ट जलेबी बाबा' का हुआ अंत

हिसार जेल में जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू अमरपुरी की मौत हो गई।जलेबी बाबा को 120 से अधिक महिलाओं की रेप का दोषी पाया गया था।

'रेपिस्ट जलेबी बाबा' का हुआ अंत
Rapist Jalebi Baba

केटी न्यूज़/हरियाणा

हिसार जेल में जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू अमरपुरी की मौत हो गई।जलेबी बाबा को 120 से अधिक महिलाओं की रेप का दोषी पाया गया था।वो 14 साल से जेल की सजा काट रहा था।बुधवार को हिसार जेल में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।इसके बाद उसे अग्रोहा पीजीआई ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसके शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया गया।

नवंबर 2020 में पुलिस ने जांच पूरी कर बाबा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की। मामले में कुल 20 से अधिक लोगों ने बाबा के खिलाफ गवाहियां दी। इसमें कई पीड़ित महिलाओं, अधिकारियों और एफएसएल अधिकारियों के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए गए थे। पुलिस को बाबा के आश्रम में छापेमारी के दौरान अफीम अफीम मिली थी। इस मामले में भी बाबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

फतेहाबाद जिले के टोहाना में जुलाई 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था।जलेबी बाबा महिलाओं को नशीली चाय पिलाकर उनसे दुष्कर्म करता था।उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।जिसमें जलेबी बाबा महिलाओं के दुष्कर्म कर रहा था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके आश्रम में रेड डाली जहां 30 से ज्यादा सेक्स सीडी बरामद हुई थी।बाबा महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद टोहाना के तत्कालीन शहर थाना प्रभारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। यह मामला जुलाई 2018 में दर्ज कराया गया था।इसके बाद बाबा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।