Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

आम्रपाली दुबे को लेकर फीलमची ने बनाई पहली फिल्म "सास कमाल बहू धमाल", फिल्म 21 दिसंबर को होगी रिलीज

फीलमची चैनल दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है।इसी लिए फीलमची दर्शकों की पसंद मुताबिक फिल्म अब खुद बनाएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।फिल्म "सास कमाल बहू धमाल" 21 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे फीलमची चैनल पर दिखाई जाएगी।

आम्रपाली दुबे को लेकर फीलमची ने बनाई पहली फिल्म "सास कमाल बहू धमाल", फिल्म 21 दिसंबर को होगी रिलीज
Entertainment

केटी न्यूज़/दिल्ली

फीलमची चैनल दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है।इसी लिए फीलमची दर्शकों की पसंद मुताबिक फिल्म अब खुद बनाएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।फिल्म "सास कमाल बहू धमाल" 21 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे फीलमची चैनल पर दिखाई जाएगी।यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक अनोखी कहानी और सामाजिक संदेश लेकर आ रही है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी।

आम्रपाली दुबे को लेकर फीलमची ने बनाई पहली फिल्म "सास कमाल बहू धमाल", फिल्म 21 दिसंबर को होगी रिलीज

फिल्म की कहानी झखझोरपुर नाम के एक काल्पनिक गांव पर आधारित है, जो एक ऋषि के श्राप के कारण प्रभावित है। श्राप के चलते इस गांव में सास-बहू के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रह पाते। लेकिन पढ़ी-लिखी लक्ष्मी  जब इस गांव में दुल्हन बनकर आती है, तो उसे भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी हार मानने वालों में से नहीं है। वह सास-बहू के बीच के झगड़ों को खत्म करने और श्राप से गांव को मुक्त कराने के लिए एक गुप्त योजना बनाती है।कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लक्ष्मी का प्लान सफल होते-होते अचानक गांव वालों के सामने आ जाता है। लक्ष्मी के इरादों पर सवाल उठाए जाते हैं। आखिरकार, क्या वह श्राप को खत्म कर गांव में शांति ला पाएगी, या उसकी योजना उल्टा असर करेगी? इन सवालों के जवाब के लिए फिल्म देखना होगा। 

आम्रपाली दुबे को लेकर फीलमची ने बनाई पहली फिल्म "सास कमाल बहू धमाल", फिल्म 21 दिसंबर को होगी रिलीज

अपनी पहली फिल्म के लिए फीलमची चैनल ने प्रदेश की सबसे बड़ी फिल्म और सबसे दमदार सितारा सुपरस्टार आम्रपाली दुबे को चुना है।इसके साथ ही विद्या सिंह, मणि भट्टाचार्य, लाडो मधेशिया, जय यादव और ज्योति मिश्रा के साथ कई दिग्गज अभिनेता इस फिल्म में नज़र आयेंगे। फिल्म को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, "सास कमाल बहू धमाल" एक ऐसी कहानी है, जो सास-बहू के रिश्ते की जटिलताओं और उसमें छुपे भावनात्मक पहलुओं को हास्य और ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत करती है।

आम्रपाली दुबे को लेकर फीलमची ने बनाई पहली फिल्म "सास कमाल बहू धमाल", फिल्म 21 दिसंबर को होगी रिलीज

उम्मीद जताई कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। यह फिल्म एक मनोरंजक कॉमेडी और ड्रामा के साथ सास-बहू के रिश्ते की नई परिभाषा पेश करती है।भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। फीलमची भोजपुरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में नया इतिहास रचने जा रहा है। अब चैनल खुद की फिल्म बनाना शुरू कर चुका है। अपनी लगात से बनी खुद की फिल्म को चैनल भोजपुरी दर्शकों के सामने पेश करेगा।जिसका वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर 21 दिसम्बर को होगा। दर्शक 21 दिसंबर को शाम 5 बजे फीलमची चैनल पर इसे देखना न भूलें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।