Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को दी गई सुरक्षा हटाई

अरविंद केजरीवाल को मिली पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा ली गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के निर्देश पर पंजाब पुलिस के जवान जो केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात थे

पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल  को दी गई सुरक्षा हटाई
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल  को मिली पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा ली गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के निर्देश पर पंजाब पुलिस के जवान जो केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात थे उन्हें वापस बुला लिया गया है। 

पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल  को दी गई सुरक्षा हटाई

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि समय-समय पर हमें पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती रहती है और हम संबंधित एजेंसियों से इसे शेयर भी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली पुलिस के साथ अपने इनपुट्स शेयर करते रहेंगे।

पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल  को दी गई सुरक्षा हटाई

पंजाब के डीजीपी ने कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर हम चिंतित हैं और इस वजह से दिल्ली पुलिस से जानकारी साझा कर रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं। इस बीच संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के कहने पर ज़बरदस्ती केजरीवाल की सुरक्षा कम की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।