Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

स्वाति मालीवाल पर हमले के वक्त आवास पर ही मौजूद थे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हुए हमले के पीछे छिपी बड़ी साजिश की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

स्वाति मालीवाल पर हमले के वक्त आवास पर ही मौजूद थे केजरीवाल
Crime

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हुए हमले के पीछे छिपी बड़ी साजिश की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार इस साजिश में शामिल थे।13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर बिभव कुमार पर मालीवाल पर हमला करने का आरोप है।जांच में पता चला है कि घटना के बाद कुमार और केजरीवाल काफी समय तक मुख्यमंत्री आवास पर एक साथ थे।अभी बिभव कुमार न्यायिक हिरासत में हैं।

स्वाति मालीवाल पर हमले के वक्त आवास पर ही मौजूद थे केजरीवाल

चार्जशीट में कहा गया है, शिकायतकर्ता ने 10 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष आरोपी की जमानत पर सुनवाई के बाद दर्ज अपने बाद के पूरक बयान में कहा कि जिस तरह से आप के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने ही एक सांसद के खिलाफ आरोपी  के समर्थन में आए, उससे पता चलता है कि हमले के पीछे एक बड़ी साजिश है और उन्होंने पुलिस से इसकी जांच करने का आग्रह किया।

स्वाति मालीवाल पर हमले के वक्त आवास पर ही मौजूद थे केजरीवाल

आरोपपत्र में कहा गया, 'जांच से यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी और मुख्यमंत्री  दिल्ली आवास पर अपराध के तुरंत बाद काफी समय तक एक साथ मौजूद थे। आरोपपत्र में यह भी कहा गया कि सीसीटीवी कैमरों के 'चुनिंदा फुटेज' प्रासंगिक रिकॉर्डिंग उपकरणों को जब्त करने से पहले ही मीडिया को लीक कर दिए गए थे ।इस कारण यह पता लगाने के लिए जांच आवश्यक हो गई है कि क्या अपराध के पीछे कोई साजिश थी। सिविल लाइंस थाने में 16 मई को दर्ज प्राथमिकी के बाद कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।