Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

जम्मू-कश्मीर जल्द ही राज्य के रूप में काम करेगा-नरेंद्र मोदी

गुरुवार और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।

जम्मू-कश्मीर जल्द ही राज्य के रूप में काम करेगा-नरेंद्र मोदी
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

गुरुवार और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।आज  श्रीनगर में शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर जल्द ही राज्य के रूप में काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के  बाद जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई हैं। 

जम्मू-कश्मीर जल्द ही राज्य के रूप में काम करेगा-नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा यह बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज सही मायने में भारत का संविधान लागू हुआ है क्योंकि सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार अब गिर चुकी है।पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में की बेटियों और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके हकों से वंचित रखा गया। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने सभी को अधिकार और अवसर दिए हैं। 

जम्मू-कश्मीर जल्द ही राज्य के रूप में काम करेगा-नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने 1,800 करोड़ रुपये की कृषि और संबद्ध क्षेत्र की परियोजनाओं की भी शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीनगर में 1,500 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को सबक सिखाने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।