केटी न्यूज़/नई दिल्ली
शनिवार को हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार संजय दत्त ने फिल्म अभिनेता शरद केलकर की मराठी फिल्म ‘रांति’ का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। संजय ने शरद केलकर को टैग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है।
फिल्म के ट्रेलर में शरद केलकर एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।फिल्म का ट्रेलर पातालपुर में सेट की गई है।इसमें कहा जा रहा है “मारना या मारा जाना”। इसमें शरद का दमदार किरदार देखने को मिल रहा है।संजय दत्त ने शरद की फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है कि दशक की सबसे सशक्त मराठी फिल्म समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।इस फिल्म में शरद का दमदार अवतार देखने को मिलने वाला है।
इस ट्रेलर में शरद मराठी में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वह कहते हैं “हवा शांत है,तूफान नहीं,मैं एक तूफान हूं।मैंने यह अवतार केवल बदला लेने के लिए लिया है। सामने आए टीजर में शरद, जो ‘रांति’ की भूमिका निभा रहे हैं, हाई-ऑक्टेन एक्शन सींस करते और बदला लेने के लिए हत्या करते नजर आ रहे हैं।फिल्म में संजय नार्वेकर, संतोष जुवेकर और एक्ट्रेस शानवी श्रीवास्तव भी हैं।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।