जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है।आज पीएम 74 साल के हो गए हैं।इसको लेकर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जश्न का माहौल है।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर  को जन्मदिन है।आज पीएम  74 साल के हो गए हैं।इसको लेकर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जश्न का माहौल है।दस सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने ऐतिहासिक फैसलों के जरिए एक लंबी लकीर खींची है।2024 में तीसरी बार पीएम पद की कुर्सी संभाली।

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जनादेश हासिल करने के बाद पीएम मोदी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक जनादेश हासिल किया।1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी सत्ता में वापसी की है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, कई सेलेब्स ने बधाई दी है।सुनील शेट्टी, कंगना रनौत, थलापति विजय, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, पवन कल्याण समेत कई स्टार्स ने बधाई दी है।सुनील शेट्टी ने एक्स पर पीएम मोदी को उनके 74वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा,हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी लीडरशिप हमारे देश को नई ऊंचाइयों और उपलब्धियों की ओर हमेशा ऐसे ही लेकर जाता रहे।आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के एक और साल की शुभकामनाएं।

एक्टर से पॉलिटिशियन और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने पवन कल्याण ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने हिंदी एक लंबा मैसेज लिखा और कहा मेरे प्रेरणापुंज, विश्वनेता, निष्काम कर्मयोगी, अतुलित कीर्तिवंत, प्रचंड भारत के शिल्पकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई सह शुभकामनाएं।भगवान वेंकटेश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, सकुशल रहें और दीर्घायु बनें।आप इस महान भूमि के करोड़ों सपूतों की आकांक्षाओं व राष्ट्र-निष्ठा के मूर्त रुप हैं।आपके नेतृत्व में भारत वैश्विक शांति, संपन्नता और शक्ति का केंद्र-बिंदु है।

जैकी श्रॉफ ने भी अपने एक्स लिखा,हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं।उन्होंने लिखा,महान लीडर को जन्मदिन की शुभमकामनाएं।कंगना ने  पीएम मोदी जन्मदिन की बधाई देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम बताया।