Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

अटल सेतु में आई दरार, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को अटल ब्रिज का दौरा किया।

अटल सेतु में आई दरार, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Atal Setu

केटी न्यूज़/ मुंबई

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को अटल ब्रिज का दौरा किया। पटोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह बेहद चिंताजनक है कि जिस अटल सेतु पुल का उद्घाटन सिर्फ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, उसमें दरार आ गई है।अब महाराष्ट्र में मुंबई के अटल सेतु को लेकर राजनीति गरमा गई है। 

अटल सेतु में आई दरार, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पटोले ने अपने पोस्ट में कहा, बड़ी संख्या में दरारें आने से यात्रियों में दहशत का माहौल है। बिहार में नवनिर्मित पुल के गिरने की घटना तो ताजा है, लेकिन सरकार के कामकाज पर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मुंबई में भी यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के आंदोलन के तहत सरकार की भ्रष्ट कार्यप्रणाली को उजागर करने के लिए मैंने अपने सहयोगियों के साथ इस पुल का निरीक्षण किया। मामला बेहद गंभीर है और हमारी मांग है कि हाईकोर्ट इस पर तुरंत संज्ञान ले और मामले की जांच कराये।

अटल सेतु में आई दरार, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने पटोले के पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण दिया है। प्राधिकरण की तरफ से कहा गया है, हमने यह पाया है कि अटल सेतु पुल के मुख्य भाग में कोई दरार नहीं है, लेकिन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। अटल सेतु को जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर मामूली दरारें पाई गई हैं।फुटपाथ मुख्य पुल का हिस्सा नहीं है, बल्कि पुल को जोड़ने वाली सर्विस रोड है। यह भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि दरारें परियोजना में संरचनात्मक दोषों के कारण नहीं हैं और पुल की संरचना के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करती हैं।मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक यानी अटल सेतु को लेकर अफवाह फैलाई जा रही हैं कि पुल में दरारें आ गई हैं। 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।