Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

2025 तक विधानसभा चुनाव को लेकर इन उम्मीदवार के नाम आये सामने

दिल्ली में अगले साल फरवरी 2025 तक विधानसभा के चुनाव होने हैं।राजनीतिक पार्टियों ने इसी को बात को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2025 तक विधानसभा चुनाव को लेकर इन उम्मीदवार के नाम आये सामने
Election

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल फरवरी 2025 तक विधानसभा के चुनाव होने हैं।राजनीतिक पार्टियों ने इसी को बात को ध्यान में रखते हुए।अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी राजधानी में पदयात्रा निकाल रही है तो कांग्रेस ने अपने संगठन और ब्लॉक यूनिट को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है।  बीजेपी के लिए यह चुनाव करो या मरो जैसा है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल की है।इसके उलट विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन खराब ही रहा है।

2025 तक विधानसभा चुनाव को लेकर इन उम्मीदवार के नाम आये सामने

बीजेपी के सामने इस बार विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की चुनौती है।पूर्व सांसदों को भाजपा ने चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है।लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों के टिकट काटे गए थे। उनमें से अधिकतर सांसदों को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है।2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए रमेश बिधूड़ी, परवेश वर्मा और मीनाक्षी लेखी को तैयार रहने को कहा गया है। इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि तीनों पूर्व सांसद बीजेपी के उम्‍मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ें।लेकिन गौतम गंभीर, हंसराज हंस और डॉ. हर्षवर्धन को लेकर अभी कुछ तय नहीं है।

2025 तक विधानसभा चुनाव को लेकर इन उम्मीदवार के नाम आये सामने

आम चुनाव 2024 में बीजेपी ने उन केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा था, जो राज्यसभा सांसद थे। पार्टी उसी तर्ज पर दिल्ली के पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है। रमेश बिधूड़ी को तुगलकाबाद या बदरपुर से चुनावी समर में उतारा जा सकता है, तो मीनाक्षी लेखी को कस्तूरबा नगर या ग्रेटर कैलाश और परवेश वर्मा को मटियाला, नजफगढ़ या महरौली से मैदान में उतारा जा सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।